हिंसा के चलते मणिपुर में एनईईटी यूजी की परीक्षा हुई स्थगित, नई तिथि का बाद में होगा एलान

मणिपुर में हिंसा के चलते राज्य में 7 मई को होने वाली एनईईटी-यूजी 2023 की परीक्षा स्थगित कर दी गई है और परीक्षा की नई तिथि का एलान बाद में होगा। शिक्षा राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को पत्र लिखकर परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया था। मणिपुर में 3 मई से हिंसा जारी है।