हिंसा प्रभावित मणिपुर से कोलकाता के लिए फ्लाइट का किराया ₹20,000 तक पहुंचा

हिंसा प्रभावित इम्फाल (मणिपुर) से कोलकाता के बीच फ्लाइट टिकट की कीमत 5-6 गुना बढ़कर ₹20,000 तक पहुंच गई है। इंडियन असोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स, पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष देबजीत दत्ता के मुताबिक, लोग अपने गृहनगर जाने के लिए भाग रहे हैं। बकौल दत्ता, बिज़नेस क्लास के लिए एअर इंडिया की मंगलवार को इम्फाल-कोलकाता की टिकट लगभग ₹17,000 की है।