हिजाब पहनकर छात्रा ने एमपी में विश्वविद्यालय के क्लासरूम में अदा की नमाज़, जांच के आदेश

मध्य प्रदेश के सागर स्थित डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में हिजाब पहनकर एक छात्रा ने कथित तौर पर क्लासरूम में नमाज़ अदा की है। घटना का वीडियो सामने आने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। कुलपति नीलिमा गुप्ता ने कहा, "सभी विद्यार्थियों को सूचित किया गया कि धार्मिक कार्य अपने-अपने घरों में या पूजा स्थल पर करें।"