हिजाब मामले को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के वकील एडवोकेट जनरल प्रभुलिंग नवदगी ने कहा कि हिजाब पहनना 'इस्लाम की आवश्यक धार्मिक प्रथा' के अंतर्गत नहीं आता है। सरकार का पक्ष रखते हुए उन्होंने यह भी कहा कि हिजाब पहनने का अधिकार संविधान के आर्टिकल 19(1) के तहत नहीं आता है।