हिजाब पहनने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत नहीं आता: एचसी में कर्नाटक सरकार

कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को हाईकोर्ट में कहा कि हिजाब पहनने का अधिकार अनुच्छेद 19(1)(ए) की श्रेणी में आता है, न कि अनुच्छेद-25 के तहत जैसा याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया था। संविधान के अनुच्छेद-25 में हर किसी को किसी भी धर्म का पालन करने और मानने का अधिकार है। वहीं, संविधान का अनुच्छेद 19(1)(ए) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से संबंधित है।