सूरत (गुजरात) के एक स्कूल में कुछ लड़कियों के हिजाब पहनने के विरोध में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के कम-से-कम 12 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, लड़कियां उस स्कूल की नहीं थी बल्कि परीक्षा केंद्र होने के कारण वहां परीक्षा देने गईं थीं। बकौल पुलिस, लड़कियों को परीक्षा देने में कोई बाधा नहीं आई।