हिजाब पहनने की अनुमति न मिलने के कारण कर्नाटक में छात्राओं ने छोड़ी स्कूल की परीक्षा
हिजाब विवाद के बीच शिवमोगा (कर्नाटक) शहर के 'कर्नाटक पब्लिक स्कूल' में कई छात्राओं ने कक्षा-10 की प्रारंभिक परीक्षा छोड़ दी है। स्कूल की एक छात्रा हिना कौसर ने कहा, "मुझे स्कूल में प्रवेश करने से पहले हिजाब हटाने के लिए कहा गया था। मैं ऐसा नहीं कर सकती इसलिए मैंने परीक्षा में शामिल नहीं होने का फैसला किया।"