हिजाब बैन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को भेजा नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कर्नाटक सरकार को राज्य में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को बरकरार रखने वाले कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई 5-सितंबर को होगी। हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया था कि हिजाब पहनना धार्मिक प्रथा का आवश्यक हिस्सा नहीं है।