हिजाब विवाद के बीच 6 मुस्लिम लड़कियों के मोबाइल नंबर ऑनलाइन हुए शेयर, शिकायत दर्ज

कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर प्रदर्शन में शामिल 6 मुस्लिम छात्राओं के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है। बच्चों के अभिभावकों ने शिकायत में कहा कि उनके बच्चों के मोबाइल नंबर समेत अन्य निजी जानकारियां कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। अभिभावकों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।