inshorts

हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक में प्री-यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेज 16 फरवरी से खुलेंगे

कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने सोमवार को कहा कि 16 फरवरी से राज्य में प्री-यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेजों को फिर से खोला जाएगा। गौरतलब है, राज्य सरकार ने हिजाब पहनकर स्कूल-कॉलेज में प्रवेश पर बढ़ते विवाद को देखते हुए प्री-यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेजों को 15 फरवरी, 2022 तक के लिए बंद कर दिया था।