हिजाब विवाद के बीच बेंगलुरु के कॉलेज ने सिख लड़की को पगड़ी हटाने को कहा

हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद बेंगलुरु के एक कॉलेज ने सिख छात्रा को पगड़ी हटाने के लिए कहा है। कॉलेज के मुताबिक, जब 16 फरवरी को दोबारा शैक्षणिक संस्थान खुले तो उन्होंने छात्रों को अदालत के आदेश के बारे में बताया था। बकौल खबर, लड़की का परिवार कानूनी राय ले रहा है।