हिजाब से जुड़ा आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने पर राजस्थान में दो पुलिसकर्मी किए गए निलंबित

सोशल मीडिया पर हिजाब से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट डालने और सर्कुलेट करने के आरोप में जयपुर (राजस्थान) में एक पुलिस कॉन्स्टेबल और ट्रैफिक पुलिस में सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को शुक्रवार को निलंबित किया गया। बकौल पुलिस, कॉन्स्टेबल ने आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया और एएसआई ने उसे सर्कुलेट किया। एक अधिकारी ने कहा, "पुलिस अधिकारी होने...के नाते...उन्हें ऐसा नहीं करना...चाहिए था।"