उत्तराखंड में हुए हिमस्खलन के बाद लापता हुए नौसेना के 5 पर्वतारोहियों में से 4 के शव बरामद हुए हैं। यह दल त्रिशूल पर्वत पर चढ़ाई के लिए निकला था। भारतीय नौसेना ने कहा, "पांचवें नौसेना कर्मी और एक शेरपा का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।" रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया है।