हिमाचल एचसी की जज की बेटी को शूटर सिप्पी सिद्धू की हत्या के मामले में मिली ज़मानत

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की न्यायाधीश सबीना की बेटी कल्याणी सिंह को राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज़ सुखमनप्रीत सिंह (सिप्पी सिद्धू) की हत्या के मामले में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने ज़मानत दे दी है। इससे पहले सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर कल्याणी पर आरोप लगाया था कि 2015 में उनके आपसी रिश्ते बिगड़ने के बाद सिद्धू की हत्या हुई थी।