inshorts

हिमाचल का किन्नौर बना 100% पात्र आबादी का पूर्ण टीकाकरण करने वाला देश का पहला ज़िला

किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया है कि किन्नौर 100% पात्र आबादी का पूर्ण कोविड-19 टीकाकरण करने वाला देश का पहला ज़िला बन गया है। सादिक ने कहा, "पूरी आबादी बहुत दूर-दूर तक फैली हुई है, कुछ लोग 13,000-फीट की ऊंचाई पर तो कुछ सांगला जैसी घाटियों में रहते हैं...फिर भी हमने अपना काम पूरा किया...।"