हिमाचल के किन्नौर में हुए भूस्खलन के तीसरे दिन भी बचाव अभियान जारी; अब तक 15 शव मिले

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर ज़िले में 11 अगस्त को हुए भूस्खलन के तीसरे दिन शुक्रवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आईटीबीपी ने बताया कि मलबे से अब तक कुल 15 शवों को निकाला गया है। बकौल आईटीबीपी, अब तक 13 लोगों को बचाया गया है जबकि करीब 16 लोग अब भी लापता हैं।