हिमाचल प्रदेश के इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के अनुसार, किन्नौर में भूस्खलन वाली जगह से 10 लोगों को बचाया गया है और 2 लोग मृत मिले हैं। बकौल आईटीबीपी, मलबे में एक ट्रक, एक रोडवेज़ बस और अन्य वाहनों के दबे होने की सूचना मिली थी।
वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 50-60 लोगों के मलबे में फंसने की आशंका जताई थी।