मंडी (हिमाचल प्रदेश) के धर्मपुर स्थित साईं स्कूल नामक बोर्डिंग स्कूल में 3-दिनों के भीतर 79 छात्र और 3 कर्मचारी कोविड-19 पॉज़िटिव मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा के अनुसार, स्कूल को माइक्रो-कंटेनमेंट ज़ोन घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि छात्र सितंबर के पहले हफ्ते में स्कूल लौटे थे और अधिकतर में कोविड-19 के लक्षण नहीं हैं।