हिमाचल के मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई तीव्रता

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया है कि मंडी (हिमाचल प्रदेश) में रविवार शाम 6:50 बजे भूंकप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई और नुकसान की कोई सूचना नहीं है। गौरतलब है कि रविवार की सुबह पालघर (महाराष्ट्र) में 3.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।