हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को भारी भूस्खलन के बाद चंद्रभागा नदी का बहाव पूरी तरह रुक गया जिससे झील बन गई है। सामने आए वीडियोज़-तस्वीरों में मकान और खेत डूबे दिख रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर (लाहौल-स्पीति) नीरज कुमार के मुताबिक, एनडीआरएफ से 2,000 की आबादी वाले इस इलाके में हवाई सर्वेक्षण करने का अनुरोध किया गया है।