inshorts

हिमाचल प्रदेश के ऊना में गोबिंद सागर झील में डूबने से 7 पर्यटकों की मौत

हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िले में स्थित गोबिंद सागर झील में डूबने से पंजाब के मोहाली से घूमने आए 7 पर्यटकों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि 11-पर्यटकों का एक समूह था जिनमें से 7 लापता हो गए थे और बाद में उनका शव मिला है। बकौल पुलिस, मृतकों के परिवार को सूचना दे दी गई है।