हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में खाई में गिरी प्राइवेट बस, स्कूल के छात्रों समेत 16 की मौत

अधिकारियों ने बताया है कि कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में सोमवार सुबह एक प्राइवेट बस के खाई में गिरने के चलते कुछ स्कूली छात्रों समेत 16 लोगों की मौत हो गई और घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। यह हादसा सैंज घाटी में निओली-शंशेर रोड पर हुआ। बकौल रिपोर्ट्स, ड्राइवर का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ था।