हिमाचल प्रदेश के मनाली व कुफरी में हुई बर्फबारी, वीडियो आए सामने
समाचार एजेंसी एएनआई ने हिमाचल प्रदेश के मनाली और कुफरी में हुई ताज़ा बर्फबारी के वीडियो शेयर किए हैं। गौरतलब है, आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मिज़ोरम, मणिपुर और त्रिपुरा के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।