हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक में राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए नए वेतनमान की घोषणा की। सीएम ने 1 जनवरी, 2016 से सभी कर्मचारियों को नया वेतनमान और सभी पेंशनभोगियों को संशोधित पेंशन देने का ऐलान किया। बकौल सीएम, इससे राज्य को सालाना ₹6,000 करोड़ अतिरिक्त वहन करना पड़ेगा।