हिमाचल प्रदेश में दंपत्ति ने ज़हर खाकर की आत्महत्या, एक साल पहले हुआ था विवाह

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक दंपत्ति ने बुधवार को ज़हर खाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि प्रीति और उनके पति विनोद कुमार की ज़हरीला पदार्थ खाने से तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि फिलहाल आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है।