हिमाचल प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस, 2 यात्रियों की मौत व 6 घायल

हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह करीब 10-बजे सोलन से चायल जा रही एक निजी बस साधुपुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि बस में सवार यात्रियों में से दो की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया गया है।