हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की वजह से अटल टनल के पास फंसे 300 पर्यटक, पुलिस ने किया रेस्क्यू
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की वजह से रोहतांग में अटल टनल के दक्षिण पोर्टल के पास करीब 300 पर्यटक फंस गए जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू किया है। बकौल पुलिस, करीब 50 वाहन और हिमाचल प्रदेश परिवहन की एक बस फंस गई थी। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 2-3 दिनों तक बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है।