हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण 260 से अधिक सड़कें हुईं बंद; ज़िलेवार संख्या जारी
हिमाचल प्रदेश में हुई ताज़ा बर्फबारी के कारण राज्य की 260 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। इन सड़कों में लाहौल-स्पिति की 139, चंबा की 92, शिमला व कुल्लू की 13-13, मंडी की 3 और कांगड़ा की 2 सड़कें शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बर्फबारी के बीच राज्य में करीब 900 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं।