हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व भूस्खलन से मौतों की संख्या बढ़कर हुई 27, कई सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में 5 अन्य शव बरामद होने के बाद भारी बारिश और भूस्खलन से मौतों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। राज्य में कई सड़कें क्षतिग्रस्त होने के बाद ब्लॉक हो गई हैं। वहीं, चंबा के भट्टियात और सिहुंता में बारिश से सड़कों को हुए भारी नुकसान के चलते सभी स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र सोमवार को बंद रहेंगे।