inshorts

हिमाचल प्रदेश में सोमवार से खुलेंगे कक्षा 9वीं से 12वीं के स्कूल

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 27 सितंबर (सोमवार) से कक्षा 9वीं से 12वीं के स्कूलों को खोलने का फैसला किया है। 10वीं व 12वीं के छात्र सोमवार, मंगलवार व बुधवार को स्कूल जाएंगे जबकि 9वीं व 11वीं के छात्र गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को स्कूल जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।