हिमाचल प्रदेश में सड़क धंसने के चलते वहां से गुज़र रही कार नाले में गिरी, 3 लोगों की हुई मौत

शिमला (हिमाचल प्रदेश) में भारी बारिश के चलते मंगलवार को सड़क धंसने से वहां से गुज़र रही एक कार नाले में जा गिरी जिससे उसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, इलाके में रहने वाले लोगों ने कार को नीचे गिरते देखा था। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सड़क हादसे पर दुख जताया है।