लाहौल और स्पिति (हिमाचल प्रदेश) के कोकसर में एक 24-वर्षीय महिला पर्यटक की रविवार को हिमस्खलन में फंसने के कारण मौत हो गई। ज़िला उपायुक्त ने कहा, "महिला बर्फ पर...खेल रही थी और...अचानक नरम हिस्सा धंस गया जिससे वह...नाले में गिर गई।" बकौल उपायुक्त, महिला को मनाली के एक अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।