हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 मामलों में कमी के बीच रात्रि कर्फ्यू हटा लिया है। 5 जनवरी से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू हुआ था और 31 जनवरी से इसमें 1 घंटा बढ़ाया गया था। नए आदेशानुसार, इनडोर व आउटडोर जगहों पर शादी, अंतिम संस्कार जैसे कार्यक्रमों में 50% क्षमता तक लोग शामिल हो सकेंगे।