हिमाचल में 9000+ फीट की ऊंचाई वाले इलाके में कार्यरत पोस्टमैन को मिला मेघदूत अवॉर्ड

लाहौल (हिमाचल प्रदेश) में जान जोखिम में डालकर 32-किलोमीटर के दुर्गम इलाके में डाक पहुंचाने वाले पोस्टमैन प्रेमलाल को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डाक विभाग के मेघदूत अवॉर्ड से सम्मानित किया है। संचार मंत्रालय के अनुसार, प्रेमलाल 9000 फीट से अधिक की ऊंचाई वाली उदयपुर शालग्रान मेल लाइन को कवर करते हैं जहां अक्सर हिमस्खलन का खतरा रहता है।