हिमाचल में छितकुल जाते समय लापता हुए 11-सदस्यीय ट्रेकिंग दल के 5 सदस्य मृत मिले
एक अधिकारी ने बताया है कि किन्नौर में छितकुल जाते समय लापता हुए 11 ट्रेकर्स में से 5 गुरुवार को मृत मिले। बकौल ज़िला प्रशासन, 4 ट्रेकर अब भी लापता हैं जबकि 2 रेस्क्यू कर लिए गए। ट्रेकिंग दल 11 अक्टूबर को हर्षिल (उत्तराखंड) से रवाना हुआ था लेकिन 17-19 अक्टूबर के बीच लम्खागा पास पर लापता हो गया था।