हिमाचल में दूषित पानी पीने से बीमार पड़ने वालों की संख्या 535 हुई, सीएम ने मांगी रिपोर्ट
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) के एक दर्जन गांवों में कथित रूप से दूषित पानी पीने से बीमार पड़ने वाले लोगों की संख्या बढ़कर रविवार को 535 हो गई। रंगस पंचायत प्रमुख के मुताबिक, जलशक्ति विभाग द्वारा उपलब्ध पानी पीने से हर घर में 2-3 लोग बीमार हो चुके हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मामले में अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।