inshorts

हिमाचल में बादल फटने के कारण आई बाढ़ से कई दुकानों व मकानों को हुआ भारी नुकसान

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में शुक्रवार को बादल फटने से इलाके में आई बाढ़ के कारण भारी मात्रा में मलबा सड़कों पर आ गया और सभी रास्ते जाम हो गए। वहीं, मलबे और पानी के तेज़ बहाव में कई मकान व दुकानें चपेट में आ गईं जिससे भारी नुकसान हुआ है। इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।