inshorts

हिमाचल में भारी बारिश व भूस्खलन के कारण पिछले 24 घंटों में 19 लोगों की मौत व 6 लापता

हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, राज्य में भारी बारिश के बीच भूस्खलन व बाढ़ के कारण पिछले 24-घंटों में 19-लोगों की मौत हो गई व 9-लोग घायल हैं। बकौल विभाग, 6-लोग लापता हैं जिनके मरने की आशंका है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, "संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है...विभिन्न स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।"