inshorts

हिमाचल में भूस्खलन की चपेट में आए बस समेत कुछ वाहन, 40 के मलबे में दबे होने की आशंका

किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक के अनुसार, रोडवेज़ बस समेत कई वाहन बुधवार को यहां भूस्खलन की चपेट में आ गए और 40 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बकौल उपायुक्त, बचाव अभियान के लिए सेना, एनडीआरएफ व स्थानीय बचाव दल बुलाए गए हैं। घटना का वीडियो सामने आया है।