inshorts

हिमाचल में भूस्खलन से मरने वालों के परिजन के लिए पीएम ने की ₹2 लाख के मुआवज़े की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बुधवार को हुए भूस्खलन में जान गंवाने वालों के परिवार के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹2-₹2 लाख के मुआवज़े की घोषणा की है। बकौल पीएमओ, घायलों को ₹50,000 की सहायता दी जाएगी। आईटीबीपी के अनुसार, घटनास्थल पर अब तक 10 शव मिले हैं जबकि 14 को बचाया गया है।