हिमाचल में महिलाओं के लिए एचआरटीसी बसों का किराया हुआ आधा, न्यूनतम किराया भी हुआ कम

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को 'नारी को नमन' कार्यक्रम की शुरुआत की जिसके तहत अब राज्य में एचआरटीसी बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं से आधा किराया लिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश में बसों का न्यूनतम किराया ₹7 से घटाकर ₹5 किया है। बकौल मुख्यमंत्री, 'राइड विद प्राइड' टैक्सी सेवा के लिए 25-महिला चालकों की भर्ती होगी।