inshorts

हिमाचल में सुरंग के अंदर बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर, 1 की मौत व 13 घायल

मंडी (हिमाचल प्रदेश) में गुरुवार को औत सुरंग के अंदर बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई जिसमें एक 1 शख्स की मौत हो गई और करीब 13 लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बस मनाली जा रही थी। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।