प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुए बस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹2-₹2 लाख और घायलों को ₹50,000-₹50,000 मुआवज़ा देने की घोषणा की। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी हादसे पर शोक जताया और कहा कि पूरा प्रशासन घटनास्थल पर है।