राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा चीन के अगले राजदूत के रूप में नामित अमेरिकी राजनयिक निकोलस बर्न्स ने कहा है, "चीन हिमालय से सटी सीमा पर भारत के खिलाफ और दक्षिण-चीन सागर में वियतनाम, फिलीपींस व अन्य...के खिलाफ हमलावर रहा है।" निकोलस ने आगे कहा, "चीन ने ऑस्ट्रेलिया और लिथुआनिया को भी डराने-धमकाने का अभियान शुरू किया है।"