हिरासत में जान गंवाने वाले शख्स के परिवार को नौकरी व ₹10 लाख का मुआवज़ा देगी यूपी सरकार

आगरा (यूपी) में पुलिस हिरासत में जान गंवाने वाले शख्स के परिवार के लिए राज्य सरकार ने ₹10 लाख के मुआवज़े व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। इससे पहले पुलिस ने कहा था कि शख्स को ₹25 लाख की चोरी के आरोप में पकड़ा गया था जिसके बाद उसने अपना जुर्म भी कबूल किया था।