inshorts

हिलेरी ने पार्टी में डांस करने की अपनी तस्वीर शेयर कर फिनलैंड की पीएम का किया समर्थन

फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन का दोस्तों के साथ पार्टी और डांस करने के वीडियो पर हुए विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति पद की पूर्व उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने एक पार्टी में डांस करने की अपनी तस्वीर ट्वीट की है। हिलेरी ने लिखा, "डांस करती रहो सना मरीन।" 36-वर्षीय सना ने ट्विटर पर हिलेरी को धन्यवाद दिया है।