हीटवेव के बीच जल संकट के कारण दिल्ली में पानी के लिए टैंकर पर चढ़े लोग, सामने आईं तस्वीरें
दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच जल संकट के कारण पानी के लिए टैंकर पर चढ़े लोगों की तस्वीरें सामने आई हैं। वायरल हुईं तस्वीरों में बच्चे व महिलाएं हाथ में पाइप लिए और कई लोग टैंकर के ऊपर खड़े दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये तस्वीरें चाणक्यपुरी (दिल्ली) के विवेकानंद कैंप इलाके की हैं।