हुंडई पाकिस्तान के कश्मीर पर सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हुंडई इंडिया ने जारी किया बयान
हुंडई पाकिस्तान के 'कश्मीरियों' की 'आज़ादी के संघर्ष' में समर्थन देने वाले सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हुंडई इंडिया ने बयान जारी किया है। भारतीय द्वारा बहिष्कार की चेतावनी के बाद हुंडई इंडिया ने कहा, "हुंडई मोटर इंडिया को जोड़ने वाली अवांछित सोशल मीडिया पोस्ट इस महान देश के प्रति हमारी अद्वितीय प्रतिबद्धता और सर्विस को ठेस पहुंचा रहा है।"