दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी हुंडई और किआ पर जर्मनी में अधिकारियों ने छापेमारी की है। इन पर आरोप लगाया गया है कि इन्होंने सड़क पर 2,10,000 डीज़ल वाहनों को संदिग्ध अवैध डीफीट डिवाइस के साथ रखा है। दरअसल, डीफीट डिवाइस ऐसे सिस्टम होते हैं जो वाहन के एमिशन लेवल (उत्सर्जन स्तर) को बदल सकते हैं।