हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहली बार शामिल हुए ज़ेप्टो और फिज़िक्सवाला के को-फाउंडर्स

एडटेक यूनिकॉर्न 'फिज़िक्सवाला' के को-फाउंडर अलख पांडेय और प्रतीक माहेश्वरी ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2022 में पहली बार अपनी जगह बनाई है। 'ज़ेप्टो' के 19 वर्षीय को-फाउंडर कैवल्य वोहरा लिस्ट में शामिल होने वाले सबसे युवा शख्स हैं। पहली बार कुल ₹5,06,000 करोड़ की आय और 40 की औसत आयु वाले 100 स्टार्टअप्स फाउंडर्स को सूची में शामिल किया गया।